गैस कनेक्शन महंगा: ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, जेब होगी और ढीली

नई दिल्ली। पीएनजी गैस कनेक्शन से जुड़ी बड़ी खबर है। उपभोक्ताओं को अब पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 5000 रुपये नहीं बल्कि 10,000 रुपये देने पड़ सकते हैं। बात ये है कि PNGRB ने घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट स्ट्रक्चर में परिवर्तन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिकतम 5000 रुपए है।

कंज्युमर को ब्याज भी देना

बता दें, नए बदलाव के तहत तीन तरह के विकल्प तैयार किए गए हैं। ऐसे में अगर कोई कंपनी 10,000 रुपए सिक्योरिटी राशि लेती है तो उसे उस राशि पर कंज्युमर को ब्याज भी देना होगा।

साथ ही वहीं जो लोग स्मार्ट मीटर, प्री पेड कार्ड या दूसरी सुविएधाएं नहीं लेना चाहते उनके लिए 5000 रुपए रिफंडबल राशि का भी विकल्प रहेगा।

नए बदलाव के जरिए कंपनियों को ये अधिकार दिया जा रहा है कि कॉस्ट बढ़ने पर वे राशि ग्राहक से वसूल पाएं। नए विकल्प पर 27 जुलाई तक सभी पक्षों की राय मांगी गई है। फिलहाल अभी राय मिलने में काफी समय है।

पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए

जानकारी के लिए बता दें, कि पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड की वेबसाइट (www.gglonline.net) पर जाना होगा।

इसमें कुछ जानकारियां जैसे नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि भरने होंगे। इसके अलावा पहचान पत्र और आवास प्रमाणपत्र यानी बिजली का बिल या हाउस टैक्स रसीद की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फिर जांच के बाद आवेदनकर्ता के मोबाइल और ईमेल आईडी पर भुगतान का एक लिंक शेयर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *