रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला…..महिला कर्मचारी ने मांगी सैलरी तो मालिक ने बुरी तरह से पीटा, कुत्ते से कटवाया

दिल्ली। राजधानी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला कर्मचारी के साथ मालिक ने बर्बरता की हदें पार कर दी।
दरअसल, दिल्ली निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि जिस कंपनी में वह काम करती थी वहां कुछ महीनों से उसे वेतन नहीं दिया गया था। जब वह वेतन मांगने कंपनी के मालिक के पास गई तो उसने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई औैर कुत्ते से कटवाया गया। किसी तरह से जान बचाकर भागी युवती ने अपना इलाज करवाया।
इस बारे में जानकारी होने पर मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली महिला आयोग को युवती के साथ हुई बर्बरता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला आयोग से पीड़िता की मदद की अपील की। सोमवार को महिला आयोग की टीम पीड़िता से मिली और उसे लेकर मालवीय नगर थाने पहुंची। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *