रायपुर : केशवपुर में बिखरेगी पाईन एप्पल और थाईलैंड नीबू की महक

रायपुर 7 जुलाई 2020

राज्य में पौधारोपण शुरू हो गया है । वृक्षरोपण अभियान के तहत खाली जमीन पर फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं ।  अम्बिकापुर जिले के आदर्श गोठान केशवपुर में फलदार पौधों के साथ पाईन एप्पल और थाईलैण्ड नीबू के पौधे लगाए जा रहे हैं । यहां पाईन एप्पल उत्पादन की बड़ी संभावनाएं हैं। थाईलैंड नींबू के पौधे छोटी ऊंचाई के होने के साथ ही कम समय मे अधिक फल देता है। इसके उत्पादन से अच्छी आय होगी। केशवपुर गोठान में फलदार पौधे, विभिन्न किस्म की सब्जियां, वर्मी कम्पोष्ट निर्माण, चारागाह में नेपियर घास और एमपीचेरी लगाये गए हैं।
कलेक्टर ने गोठान में खाली पड़ी जमीन में गेंदे के पौधे और रामतिल लगाने तथा फेंसिंग एवं सीपीटी के किनारे पपीता के पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। इस गोठान में मल्टी एक्टिविटी के रूप में बटेर पालन, मधुमक्खी पालन तथा मछली पालन भी करने की योजना है। डबरी में बारिश के पानी का संचय कर मछली पालन के लिए समूह की महिलाओं को पेरित किया जा रहा है। डबरी के मेड पर केले और पपीता के पौधे लगाए जा रहे हैं। आम, अमरूद के पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गॉर्ड, पौधों के बीच में खाली जमीन पर इंटर क्रॉप सब्जी की खेती के लिए अलग अलग किस्म के सब्जी लगाने की तैयारी है । इस गोठान में महिला समूह द्वारा वर्मीकम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *