छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में जशपुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में रविवार को टोटल लॉकडाउन किया गया है। नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में आज और कल यानि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया गया है। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से आम नागरिकों के बचाव के लिए पूर्व में जारी आदेशों को यथावत रखते हुए दिनांक 11 एवं 12 जुलाई 2020 को जशपुर जिले के संपूर्ण सीमाक्षेत्र में लॉकडाउन किया जाता है।
दंतेवाडा में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए जिले के ग्रामीण इलाकों के व्यापारी खासा एहतियात बरत रहे हैं। अनलॉक की प्रक्रिया जारी रहने के बाद भी गांवों में व्यापारी आपसी सहमति से लॉकडॉउन कर रहे हैं। शुक्रवार को कुआकोण्डा इलाके के मैलावाडा गांव के व्यापारियों ने रविवार तक के लिये लॉकडॉउन की घोषणा कर दी है।
