छत्तीसगढ़ में जमीनी हकीकत से कट चुकी है भाजपा : मोहन मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत से अब पूरी तरह से कट चुकी हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों छत्तीसगढ़ के मजदूरों छत्तीसगढ़ के गरीबों और आम आदमियों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं रह गया है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान उगाने वाले किसानों को आसपास के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में ज्यादा दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल दे रही है। भाजपा ने इसमें भी विघ्नबाधा डालने की पूरी कोशिश की लेकिन भाजपा को इसमें भी सफलता नहीं मिली। कांग्रेस सरकार लगातार अपने ठोस कामों के आधार पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी कार्यप्रणाली के ठीक विपरीत कांग्रेस सरकार द्वारा अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था के केन्द्र में अब गांव, सुराजी गांव योजना के माध्यम से नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी का विकास किया जा रहा है। गाय और मवेशियों के संवर्धन के लिये कांग्रेस सरकार ने हरेली से गोधन न्याय योजना शुरू करने का फैसला लिया है। गोबर की दर का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया जायेगा। किसानों को उपज की सही कीमत दिलाने तथा उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 19 लाख किसानों के खातों में 5750 करोड़ रूपए सीधे डाले जाएंगे। 1500 करोड़ रूपए की पहली किस्त जारी भी की जा चुकी है। दूसरी किस्त 20 अगस्त को जारी की जायेगी। राजीव गांधी न्याय योजना के दूसरे चरण में भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार वनोपज संग्रहण करके अपनी आजीविका चलाने वाले जंगलों में रहने वालों की बेहतरी के लिये कांग्रेस सरकार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *