बालोद में दर्दनाक घटना…कुएं में मिली दो मासूम बच्चों की लाश…जाँच में जुटी पुलिस

डौंडी। गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम हरणसिंघी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हो गई. यहां रहने वाले राजकुमार बारले के दो बच्चे पूनम (10 साल) व डिगेश्वर कुमार (5 साल) की मौत कुएं में डूबने से हो गई. घटना घर के पीछे ही कुएं में हुआ है. दोनों बच्चे कुएं में कैसे गिरे यह जांच का विषय है. मृतक बच्चों की सगी मां का निधन हो गया है. उनके पिता ने दूसरी शादी की है.

घटना की जानकारी उस समय हुई जब राजकुमार अपने दोनों बच्चे को घर पर नहीं देखा. उसने खोजबीन शुरू की. गांव में नहीं मिलने पर आशंका हुई कि कहीं कुएं में तो नहीं गिर गए होंगे. फिर सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से डोर व लोहे का कांटा डालकर कुएं में तलाशी की गई तो बेटे का शव पहले बाहर निकला. फिर बेटी का भी शव बरामद हो गया. आखिर यह दुर्घटना है या कुछ और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *