छत्तीसगढ़: डकैतो की बड़ी गैंग का भंडाफोड़……..

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है. गिरोह के ये सदस्य खड़े तेल के टैंकरों और ट्रकों से डीजल चुराते थे. पूछताछ में पता चला कि सोनू बाल्मिकी और मो. अनिश के साथ मिलकर सातों साथी सरायपाली और सिंघोडा सहरदी क्षेत्रों में किसी पेट्रोल पम्प और कहीं ज्यादा मालदार व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बना रखे थे.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी है. इसमें से एक ओड़िशा और 6 आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है. मध्यप्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र में हत्या, डीजल चोरी और डकैती जैसे घटना को अंजाम दे चुके है. ये सभी आरोपी संबलपुर में एक बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले थे. इससे पहले ही पुलिस ने दो को महासमुंद और पांच को संबलपुर से गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 394, 398, 399 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ट्रक ड्राइवर मो. अनिश के कब्जे से 1 ऑटो मेटिक पिस्टल, 1 नग मैगजिन और 2 नग जिन्दा कारतूस बरामद किया है. ट्रक की तलाशी लेने पर टक में अवैध रूप से ड्रम और जरकिन में हजारों लीटर डीजल बरामद हुआ. आरोपियों से 1 नग लोहे का सब्बल, 2 नग हथोडा, 2 नग छैनी, 1 नग चाईनिज चाकू, 1 स्टील का राॅड, फर्जी आधार कार्ड, एक स्कार्पियों, एक दस चक्का ट्रक, 1000-1500 लीटर डीजल, चार मोबाइल फोन और 60 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ है.

गिरफ्तार आरोपियों में ओड़िशा निवासी 24 वर्षीय कुरूध्वज तांडी और मध्यप्रदेश निवासी 28 वर्षीय सोनू बाल्मिकी, 30 वर्षीय मो. अनिश, 28 वर्षीय जावेद उर्फ गोलू, 25 वर्षीय इस्माइल, 24 वर्षीय ब्रज मोहन, 26 वर्षीय सोदान शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *