स्नैक्स खाकर भी आसानी से कर सकते हैं वजन कम,मोटापा और वजन नहीं बढ़ाने वाले इन हेल्दी स्नैक्स को जरूर करें ट्राय

अगर आप स्‍नैक्‍स में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे पेट भर जाए लेकिन मोटापा और वजन न बढ़े तो ऐसे स्नैक्स की कमी नहीं। ब्रेकफास्ट और लंच के बाद लगने वाली छोटी-छोटी भूख को मिटाने के लिए आप इन्हें बहुत जल्द और आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह फ्रूटी, नटी स्‍नैक आप कहीं भी जाते समय अपने साथ भी कैरी कर सकते हैं। जानेंगे इन्हें बनाने का तरीका।

कैलिफोर्निया वॉलनट्स चौपाटी भेल पुरी – शेफ वरुण इनामदार

सामग्री

4 कप पफ्‍ड राइस (लईया/परमल/मुरमुरे), 2 प्याज बारीक कटे हुए, 2 टमाटर बारीक कटे हुए, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 4 बड़े चम्मच पुदीना की चटनी, 4 बड़े चम्मच मीठी इमली की चटनी,1 बड़ा चम्मच चाट मसाला, ¼ कप चना दाल, ¼ कप भुना चना, नमक स्वादानुसार, ½ कप कैलीफोर्निया वॉलनट्स मोटा कटा हुआ, ¼ कप सेव, 12-15 पापड़ी पूरियां|

बनाने की विधि

सबसे पहले अलग-अलग बोल में प्रत्येक सामग्री को मात्रा और आकार के अनुसार भर कर मेज पर रख लें।

अब एक बड़े कटोरे में सारी सामग्री को मिला लें।

कटे हुए कैलिफोर्निया वॉलनट्स और सेव को ऊपर से डालें  और साथ में पापड़ी पूड़ी परोसें।

इसे तुरंत सर्व करें ।

इंस्‍टैंट पिकल्‍ड वॉलनट्स – शेफ वरुण इनामदार

सामग्री

1 कप कैलिफोर्निया वॉलनट्स आधी कटी हुई, 1 स्प्रिंग करी पत्ता, 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल

अचार बनाने के मसाले

1 चम्मच नमक, 2 बड़ा चम्मच सफेद सिरका,1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच मोटी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच पीली सरसों का पाउडर, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/8 चम्मच मेथी पाउडर, 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर|

बनाने की विधि

1. एक सूखे कटोरे में सभी मसाले को मिलाएं और एक तरफ रख दें।

2. एक पैन में, सरसों के तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि वह धुंआ न छोड़ने लगे।

3. जब तक यह ठंडा हो रहा है, तेल के थोड़ा गर्म रहने पर करी पत्ते उसमें डालें।

4. इसे कमरे के तापमान तक ठंडा करें।

5. एक साफ और सूखे मिक्सिंग बाउल में, आधी कटी अखरोट को लें और अचार के मसाले में डालें।

6. ठंडा तेल डालें और अच्छे से हिलाएं। इसे एक बर्तन में रख लें और सर्व करें।

नो बेक वॉलनट कोको चेरी बार्स – शेफ सब्यसाची गोराई

सामग्री

1/2 कप ओट्स,1 कप गुठली निकाले खजूर (लगभग 12), 1/2 कप कैलिफोर्निया वॉलनट्स, 1/2 कप अनस्‍वीटेंड सूखी चेरी, 2 बड़े चम्मच अनस्‍वीटेंड कोको पाउडर, 1/2 चम्मच नमक

बनाने की विधि

1. एक बड़े फूड प्रोसेसर बोल में, ओट्स, खजूर, अखरोट, चेरी, कोको पाउडर और नमक को मिलाएं। 1-2 मिनट तक चलाते रहें, जब तक मिश्रण एक गुंथे हुए आटा जैसा दिखने न लगे।

2. वैक्स पेपर पर मिश्रण को डालें और इसे 1/2-इंच मोटे रेक्‍टेंगल का आकार दें।

कम से कम 1 घंटे तक ठंडा होने दें और उसके बाद इसे 9 टुकड़ों में काट लें। टुकड़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने की जरूरत नहीं है।

3. कम से कम 1 घंटे तक ठंडा होने दें और 9 टुकड़ों में काट लें। बार्स को रेफ्रिजरेटर में रखने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *