आज से 15 दिनों तक लॉकडाउन….बढ़ते संक्रमण को देखते लिया फैसला

बिहार 16 जुलाई 2020।बिहार में आज से 31 जुलाई तक दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई पाबंदियां लगाई हैं। धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। भीड़भाड़ वाले तमाम आयोजनों पर पूरे महीने रोक रहेगी।
लॉकडाउन के दौरान रेलवे, विमान सेवा जारी रहेंगी. कृषि और निर्माण कार्य भी किया जा सकेंगे. पेट्रोल पंप, सीएनजी, एलपीजी और पीएनजी स्टेशन खुले रहेंगे. पावर स्टेशन, पोस्ट ऑफिस भी खुले रहेंगे. इसके अलावा राशन की दुकान, सरकारी राशन की दुकान, फल-सब्जी, मीट-मछली की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन इन दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम में 4 बजे से 7 बजे तक खोलने की इजाजत होगी.
टैक्सी, ऑटो रिक्शा सेवाओं को भी अनुमति होगी. इसके साथ ही गोदामों में लोडिंग और अनलोडिंग भी जारी रहेगी. सरकारी वाहनों और सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों को ले जाने वाले निजी वाहनों को पास जारी किया जाएगा. इनसे जुड़े कर्मचारी अपने आई-कार्ड के आधार पर ऑफिस से घर और घर से ऑफिस आ-जा सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *