निगम-मंडलों में नव नियुक्त अध्यक्षों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात, सीएम ने नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर। निगम व मंडलों में नियुक्ति के बाद आज कई नव नियुक्त अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हे अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। वहीं राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने भी सौजन्य मुलाकात की।

इनके अलावा अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य श्रीमती पद्मा मनहर ने सौजन्य मुलाकात की, मुलाकात के दौरान घनश्याम मनहर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सदस्य महेश शर्मा ने मुलाकात की। वहीं अपेक्स के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने भी मुलाकात की। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष के अरूण वोरा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री से बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *