रायपुर। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज देवेन्द्र नगर गरबा मैदान में निगम की महापौर निधि से जनसम्पर्क स्वेच्छानुदान मद से निर्मित नये योग भवन का हाउसिंग बोर्ड के नवपदस्थ अध्यक्ष एवं उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा और जोन 2 अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण कायम करने एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु फीता काटकर लोकार्पण किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि रायपुर के देवेन्द्र नगर रेसीडेंस ऐसोसिएषन के माध्यम से संधारण किये जाने वाले देवेन्द्र नगर के गरबा मैदान के किनारे लोगो ने लगातार गंदगी, कूड़ा डालकर उसे कूड़ा घर बना दिया था। महापौर श्री ढेबर ने विगत दिनों उसका निरीक्षण किया। लोगो ने वहां सफाई करवाने उनसे अनुरोध किया। महापौर ने निर्देष देकर गरबा मैदान के किनारे की गंदगी निगम टीम भेजकर साफ करवायी एवं कचरा उठवाकर सफाई करवायी और लोगो की आदत बदलने वहां जनजागरण अभियान चलवाकर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करवाया ।
जिससे लोगो की कचरा फेकने की आदत बदल गई एवं सफाई कायम रह सकी और महापौर निधि से स्वास्थ्यवर्धक वातावरण व जागरूकता हेतु महापौर ने वहां नया योग भवन नागरिको की मांग पर बनवाया । जिसका आज उन्होने उत्तर विधायक श्री जुनेजा सहित जोन 2 अध्यक्ष श्री होरा की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया। महापौर श्री ढेबर ने नागरिको को नया योग भवन बनने पर बधाई दी एवं स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अच्छा सकारात्मक वातावरण निर्मित करने योग भवन का पूर्ण सदुपयोग करने एवं उसके रखरखाव व सफाई सुरक्षा हेतु देवेन्द्र नगर रेसीडेंस ऐसोसिएषन को पूर्ण सहयोग देने का आव्हान सभी लोगो से किया। जोन 2 अध्यक्ष बंटी होरा ने महापौर श्री ढेबर व उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा को देवेन्द्र नगर गरबा मैदान के किनारे योग भवन का लोकार्पण करने पर वहां के रहवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।
