रायपुर, 18 जुलाई 2020
महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज राजधानी में आंगनबाड़ियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरक पोषण आहर वितरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वन का जायजा लिया।
संचालक ने रायपुर शहर की 2 परियोजनाओ की कुशालपुर, ईदगाहभाटा, पंचपथ चौक सहित 5 आंगनबाड़ियों को देखा। निरीक्षण में रायपुर शहर-1 के 3 आंगनबाड़ियों में हितग्राहियों को पोषण आहार वितरण में अनियमितता पाए जाने पर सभी उत्तरदायी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस दौरान अधीनस्थ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
