रायपुर: 40 हज़ार के गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। टिकरापारा पुलिस ने गांजा तस्करी करते मध्य प्रदेश के 1 आरोपी और 1 अपचारी सहित 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कि अपने ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे। जिनको टिकरापारा पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा कानून और सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के मद्देनजर स्वयं शहर में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है एवं नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर नशा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि टिकरापारा पुलिस एवं यातायात पुलिस पचपेढ़ी नाका की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी कि एक बिना नंबर मोटर सायकल में सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ किया पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम आकाश डोलकर निवासी बैतूल (म.प्र.) का होना बताया। टीम द्वारा उनके पास बैग में रखें सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा गांजा तस्करी करते आरोपी आकाश डोलकर एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 04.500 किलोग्राम गांजा कीमती 40 हज़ार और गांजा परिवहन में उपयोग किये जाने वाले बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 275/20 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में आरोपी/अपचारी ने बताया कि वे लोग गांजा म.प्र. से बिक्री करने के लिए लाये थे। आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *