घरों में विराजमान होंगे गणपति बप्पा….इस बार सार्वजिक रूप से नहीं होगा गणेश पूजा का आयोजन

अंबिकापुर। शहर में कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन और आम लोगों में इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि इस बार सार्वजिक रूप से गणेश पूजा का आयोजन नहीं होगा। इस फैसले के बाद अब घरों में ही भगवान गणेश विराजमान होंगे।

अंबिकापुर शहर में 5 से ज्यादा वार्ड कंटेन्मेंट जोन में शा​मिल हैं, इसके अलावा खनपुर इलाके में भी कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है, जिले में 5 दिनों में कोरोना के 50 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं।

बता दें कि गणेश पूजा 2020 की शुरूआत इस साल 22 अगस्त से होगी। बता दें कि देश में कई राज्य सरकारों ने इसके लिए एडवायजरी जारी कर गणेश पूजा समेत कई धार्मिक त्योहारों और आयोजनों को सार्वजनिक जगहों पर आयोजित करने पर रोक लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *