गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज…….

दिल्ली। पूरे सिस्टम को अपने कारनामे से हिला देने वाले गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर अब वेब सीरीज बनने जा रही है। इसका ऐलान कर दिया गया है।
दशहरा’, ‘जीना है तो ठोक डाल’, ‘स्कॉटलैंड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म डायरेक्टर मनीष वात्सल्य अब कानपुर के इस कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। वो गस वेब सीरीज को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज का नाम ‘हनक’ होगा और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है। सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक अभी इस वेब सीरीज के कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। निर्देशक मनीष ने बताया कि मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की। उसकी जिंदगी और कारनामे काफी दिलचस्प हैं। हम उसको महिमामंडित बिल्कुल नहीं करेंगे। वो वेब सीरीज में भी कहानी का विलेन ही होगा। इस वेब सीरीज की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *