एम्स में भर्ती कोरोनो मरीजों ने किया हंगामा…..

रायपुर। रायपुर एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों ने आज एम्स में हंगामा मचा दिया, मरीजों को बिस्तर नहीं मिला तो उन्होने हंगामा खड़ा कर दिया। रायपुर के एम्स परिसर में मरीज शाम 5 बजे से बाहर ही बैठे हुए हैं। ​मरीजों का आरोप है कि बच्चों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है, मरीजों का आरोप है कि जनरल वार्ड में गंदगी पसरी हुई है।

हालाकि कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या देखकर एम्स ने बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है, एम्स में अब 500 बिस्तरों पर कोरोना मरीजों का इलाज होगा। ए और बी ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर भी बंद होंगे, ट्रामा इमरजेंसी छोड़ अन्य सभी विभागों की आपात चिकित्सा भी पूरी तरह से बंद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *