बहनों ने सीएम को भेजी राखी, पत्र लिखकर रखी मांग…….

मनेन्द्रगढ़। शहर की महिलाओं ने सीएम भूपेश बघेल को राखी भेजी है । बहनें, सीएम भूपेश बघेल को राखी भेजकर तोहफा देने की मांग कर रही हैं।

महिलाओं ने खुद को सीएम भूपेश बघेल की बहनें बताते हुए राखी त्यौहार पर अपने लिए तय तोहफा देने की मांग की है। सीएम बघेल को राखी के साथ बहनों ने एक पत्र भी भेजा है। पत्र में लिखा भूपेश भैया भूल न जाना राखी का तोहफा भिजवाना।

महिलाओं ने मनेन्द्रगढ़ में पूर्व घोषित मेडिकल कॉलेज और जिला बनाने का उल्लेख पत्र में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *