चाय और कॉफी को छोड़कर करें ये पांच चीजों का इस्तेमाल, दूर होंगी डायबिटीज समस्या

चाय और कॉफी को छोड़कर रोजमर्रा की कई चीजें होती हैं जिसमें हम लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं। जैसे हलवा, मिठाई, या फिर शरबत। चीनी को रोजाना खाने से वजन बढ़ने लगता है। जनरल ऑफ इंटरनल मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार चीनी रोजाना खाने से डायबिटीज का खतरा 21 फीसदी तक बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर चीनी नहीं खाएं तो क्या खाएं। आज हम आपको ऐसी पांच चीजें बताएंगे जिसका इस्तेमाल आप चीनी की जगह कर सकते हैं। ये पांचों चीजें चीनी से ज्यादा हेल्दी होंगी।

गुड़ का करें इस्तेमाल

गुड़ का इस्तेमाल चीनी की जगह करना अच्छा है। इसमें फाइबर और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। खास बात है कि गुड़ का इस्तेमाल आप चाय बनाने, मिठाई यहां तक कि डेजर्ट में भी कर सकते हैं।

शहद भी है अच्छा ऑप्शन 
चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होगा। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है। इसमें चीनी की तुलना में कैलोरी कम होती है। इसलिए चीनी की तुलना में ये सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है।

खजूर भी है अच्छा 
पबमेड सेंट्रल की एक स्टडी के अनुसार खजूर चीनी का अच्छा जरिया है। इसके पाउडर का इस्तेमाल आप खीर, मिठाई या फिर ब्राउनी में भी कर सकते हैं। खजूर का पेस्ट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इस पेस्ट को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। ये मोटापा और डायबिटीज से बचने के लिए अच्छा उपाय है।

कोकोनेट शुगर
साधारण चीनी के अलावा आपने ब्राउन शुगर का नाम सुना होगा। लेकिन इन दोनों के अलावा कोकोनेट शुगर भी होती है। ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन और मिनरल्स चीनी की तुलना में अधिक मात्रा में होते हैं। वहीं कॉर्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ये भी बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगी।

मेपल सिरप का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
मेपल सिरप का इस्तेमाल पैन केक और डेजर्ट में किया जा सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के द्वारा की गई स्टडी के अनुसार इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक की मात्रा अधिक होती है। इसी वजह से ये चीनी से अच्छा ऑप्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *