केशकाल – बहू के साथ विवाद…गुस्से में आकर दादी ने नातिन को उतारा मौत के घाट

केशकाल। कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला ने बहु के साथ चल रहे विवाद के चलते अपनी 4 महीने पोती को पटक-पटक कर हत्या कर दिया। जिसमे विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा की है जहां आरोपी महिला रुक्मणी यादव पति रमेश यादव उम्र 45 वर्ष ने अपनी बहू के साथ चल रहे विवाद के चलते नशे की हालत में अपनी 4 महीने की पोती को पटक पटक कर उसकी हत्या कर डाली। जिसके बाद घरवालों के द्वारा बच्ची को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। तथा विश्रामपुरी थाना में आरोपी महिला के खिलाफ 302 भा.द.वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *