सीएम हॉउस के सामने आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की कल देर रात को मौत

रायपुर:- सीएम हॉउस के सामने आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की कल देर रात को मौत हो गयी। इसकी इसकी पुष्टि कालड़ा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुनील कालड़ा ने की है। दरअसल लगभग 18 दिन पहले आत्मदाह करने वाले हरदेव सिन्हा (27) की अंतत: कल रात मौत हो गई। जब सुरक्षा कर्मियों ने युवक को सीएम से नहीं मिलने दिया, तो उसने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक 65 फीसदी तक झुलस जाने की वजह से युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन आज रात उसने दम तोड़ दिया. बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा (27) 29 जून की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। उसने बाहर खड़े सुरक्षा बल और अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *