रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बडे रेगड़ा निवासी युवक विकास पटेल पिता हरी शंकर पटेल,एवं नाबालिग बच्ची को भगाने वाला सहयोगी युवक गंगन चौधरी के विरुद्ध एस पी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर गंभीर धाराओं में किया गया मामला दर्ज।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के युवक ने 3 महीने पहले चंद्रपुर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक बच्ची को प्यार का झांसा देकर किराए के मकान में ले जाकर दैहिक शोषण करता रहा।। उसके बाद वह अचानक फरार हो गया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। जिसके बाद कल परिजनों ने सुबह से चक्रधर नगर थाने में आकर घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। जहां घंटों इंतजार करने के बाद एफ.आई.आर नहीं लिखा गया ।इस विषय मे यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज करवाने के लिए रायगढ़ कांग्रेस की महिला नेत्री को सामने आना पड़ा।। उन्होंने परिजनों को एसपी कार्यालय में साथ ले जाकर उपस्थित करवाया,तब कहीं जाकर नाबालिक बच्ची और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध fir दर्ज किया जा सका। बीती देर रात उक्त मामले मे दर्ज हुए एफ.आई आर में आरोपी युवक के विरुद्ध-धारा-376, 366,34,आईपीसी 4/6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
