रायपुर जिले में फिर मिले 170 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1707…

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है. आज फिर कोरोना के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 170 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है. अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 978 हो गई है. राहत की बात है कि 70 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट चुके हैं.

जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1707 पहुंच गई है. आज डिस्चार्ज हुए मरीजों को मिलाकर कुल 785 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है.

बता दें कि राजधानी में गुरुवार को 211 मरीज पाये गए थे.इनमें सबसे ज्यादा मामले मंगलबाजार, भाठागांव व शदाणी दरबार से सामने आए हैं. शदाणी दरबार भाठागांव के बाद नया हॉटस्पाट बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *