सरकार राशन दुकानों में निशुल्क मास्क और सेनीटाइजर का प्रस्ताव

रायपुर। राज्य सरकार ने PDS दुकानों में राशन के साथ निशुल्क मास्क और सेनीटाइजर वितरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क और सेनीटाइजर का वितरण जरूरी है।

मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 62 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड धारी है उनकी सुरक्षा हमारी है। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि सरकार मॉस्क और सेनीटाइजर वितरण कर सकती है उन्हें कौन रोका है ? DMF, आपदा प्रबंधन और कैंपा मद में जमा हज़ारों करोड़ रुपया का उपयोग कर सकते हैं, पूर्व मंत्री बृज मोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार हर योजनाओं पर केंद्र के भरोसे क्यों रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *