मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- तीजा-पोला पर कोरोना का कहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब हर दिन कोरोना के रिकार्ड मरीज मिल रहे हैं। बावजूद इसके कि प्रदेश के आधिकांश जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते केस और लॉकडाउन को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने बयान दिया है।

कहा कि जिन जगहों में कोरोना का संक्रमण ज़्यादा है वहां लॉकडाउन बढ़ सकता है। लॉकडाउन ख़त्म होने से पहले ही इसकी समीक्षा होगी। समीक्षा के बाद ही लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

इस दौरान मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस, तीजा-पोला पर कोरोना का कहर होने की बात कही। कहा कि सांकेतिक रूप से ही त्यौहार मनाया जाएगा। संक्रमण काल में बड़े आयोजन करना मुश्किल। अधिक लोग एक साथ एकत्र ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। आपदा के समय आयोजन व्यवहारिक नहीं, इसलिए सांकेतिक कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *