दिल की बीमारी को दूर करने में सहायक….भुट्टा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

 बरसात के मौसम में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। ज्यादातर लोग सिर्फ स्वाद के लिए भुट्टा खाते हैं लेकिन भुट्टे के स्वाद के साथ ही उसके सेहत के लिए फायदें भी अनगिनत है। भुट्टा में विटामिन सी, कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेवनॉइड पाया जाता है जो दिल की बीमारी को दूर करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से बचाता है, इसलिए भुट्टे को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइटर माना जाता है। ये शरीर में खून के प्रवाह को भी बढ़ाता है। इसके अलावा भुट्टे में मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में भुट्टा खाने के कई फायदे गिनाए गए हैं। ये प्यास को कम करता। अच्छी बात ये है कि एक ओर जहां बहुत सी चीजें पकने के बाद अपना पोषक गुण खो देती हैं वहीं भुट्टे का पोषण गुण और अधिक बढ़ जाते हैं।

भुट्टा खाने के फायदे:

1. भुट्टा खाने से दांत मजबूत होते हैं।

2. कभी आपने ये सोचा है कि पूरा भुट्टा खा लेने के बाद उसे बीच से तोड़कर सूंघते क्यों हैं? इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम में फायदा होता है।

3. आप चाहें तो इसे सुखाकर जला लें। सर्दी होने पर इसका धुंआ लेना फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये खांसी में भी बहुत फायदेमंद है।

4. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

5. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है और इसलिए ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है।

6.खुजली के लिए भी भुट्टे का स्टॉर्च प्रयोग किया जाता है। वहीं इसके सौंदर्य लाभ भी कुछ कम नहीं है। इसके स्टार्च के प्रयोग से त्वचा खूबसूरत और चिकनी बन जाती है।

7.इसका सेवन प्रेगनेंसी में भी बहुत लाभदायक होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती के लिए बेहद जरूरी है।

8.भुट्टे को पकाने के बाद उसके 50 प्रतिशत एंटी-ऑक्सीअडेंट्स बढ़ जाते हैं। यह बढती उम्र को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। पके हुए भुट्टे में फोलिक एसिड होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारी में लड़ने में बहुत मददगार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *