सरकारी पदों के लिए इंजीनियरों की भर्ती, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन

कोरोना काल में घर बैठे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतर मौका है। असम पब्लिक सर्विस कमीशन ने 500 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं, इसमें सरकार उम्मीदवारों को 1,10,000 रुपये का मासिक वेतन देगी।

असम सरकार ने इंजीनियर पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं, यहां आप 17 अगस्त 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2020 थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। यहां आवेदन करने के लिए आपकी आयु 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए।
यहां आवेदन करने के लिए आयु की गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी। अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो असम पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकाले गए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एपीएससी जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2020

जूनियर इंजीनियर (सिविल)
पदों की संख्या – 344
वेतन – 14,000-60,500 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे – 8,700 रुपये प्रति माह

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
पदों की संख्या – 222
वेतन – 30,000-1,10,000 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे – 12,700 रुपये प्रति माह

असिस्टेंट आर्किटेक्ट
पदों की संख्या – 11
वेतन – 30,000-1,10,000 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे – 12,700 रुपये प्रति माह

असम पब्लिक सर्विस कमीशन के पदों के लिए योग्यता
जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियर में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए
असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी जरूरी है
असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग – 250 रुपये
SC/ST/OBC/MOBC – 150 रुपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *