छत्तीसगढ़ – अब होटलों में भी करा सकेंगे कोरोना का इलाज,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोग अब होटलों में भी कोरोना का इलाज करा सकेंगे। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज के लिए अब नई व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले को इसके लिए तैयारी शुरू करने को कहा गया है।

मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अगर निजी अस्पताल में जगह नहीं हुई, तो उनका इलाज होटलों में भर्ती कर किया जा सकेगा। इस दौरान इलाज का सारा खर्च मरीजों को ही उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने ये भी कहा है कि इस दौरान होटलों को ICMR की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना जरुरी होगा।

आपको बता दें कि ये व्यवस्था केवल बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए ही लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *