सीएम भूपेश बघेल ने AIIMS रायपुर के डायरेक्टर डॉ नागरकर से की फोन पर बात….

कोरोना मरीजों के उपचार के संबंध में ली जानकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश में रोजाना नए मरीजों का रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी प्रदेश के अलग—अलग जिलों से 426 नए मामले सामने आए हैें। वहीं, अकेले राजधानी रायपुर से 200 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन एम नागरकर से फोन पर बात की है।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरेपी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं और आगे की उपचार को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति, उनके उपचार के लिए उपलब्ध मेडिकल स्टॉफ, बैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *