छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में 3 मरीज एम्स और 3 मेकाहारा में भर्ती थे। राजधानी में अकेले आज मौत की संख्या 6 हो गई है, मंगलबाज़ार के अलावा अन्य मरीज रामकुंड, नयापारा, सड्डू, कृष्णा नगर के रहने वाले थे। मृतकों में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के रहने वाले कांग्रेस नेता प्रदीप उपाध्याय भी शामिल हैं। वहीं आज 36 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। जिनमें 3 डॉक्टर भी संक्रमित हुए है।
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से 6 लोगों की मौत…सभी मृतक इस जिले से
