घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी……..

सावन का महीना जारी हैं और इस दौरान फलाहार में साबूदाना खिचड़ी को जरूर शामिल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाना खिचड़ी शिल्पा शेट्टी की सेहत का राज है जिसकी Recipe उन्होनें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

साबूदाना – 1 कप
उबले हुए आलू – 2 (छोटे टुकड़ों में काटें)
घी – 2-3 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
हरि मिच – 2 (बारीक कटी)
काली मिर्च – 7-8
भुनी हुई मूंगफली – 1/2 कप

सेंधा नमक – 1 चम्मच
धनिया पत्ती – 2-3
नींबू – 1/2

बनाने की विधि

– सबसे पहले पैन में घी गर्म कर उसमें जीरा, हल्दी, हरी व काली मिर्च डालें।
– अब उसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर थोड़ी देर तक भूनें।
– उसके बाद आलू डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
– अब साबूदाना और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें।
– पैन को ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट या साबुदाना का रंग बदलने तक पकाएं।
– साबूदाना पकने के बाद गैस बंद कर इसपर धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *