Chhattisarh – स्वास्थ्य विभाग में 82 पदों पर निकली भर्ती…1 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन…

 सूरजपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0एस0 सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर द्वारा आपदा मोचन निधि के तहत रिक्त कुल 82 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है। इस हेतु तिथि 01 अगस्त 2020 समय सायं 05ः00 बजे तक ई-मेल  covidsurajpurrecruitment@gmail.com एवं पंजीकृत डाक तथा स्पीड पोस्ट से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर छ0 ग0 के कार्यालय में आमंत्रित किया जाता है। पूर्व में जो आवेदक आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप सूरजपुर जिले की वेबसाईट www.surajpur.gov.in में देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *