रायपुर: किसान पुत्र के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचे और फसलों को जायजा लिया। इस दौरान सीएम बघेल ने गांव के पुराने साथियों और सहकर्मियों से पुरानी यादें शेयर की। वहीं, उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर खेत और फसलों की तस्वीर शेयर की है।

सीएम भूपेश बघेल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि याद आया कि किस तरह मेरे परिजनों ने 60 के दशक में गांव को सिंचित करने का बीड़ा उठाया था। कैसे सूखे के दौरान राहत कार्य करवाए थे। उन्होंने गांव के युवाओं को ट्रैक्टर चलाने, उसे सुधारने से लेकर बिजली के उपकरण बनाने तक की ट्रेनिंग दे दी थी।

उन्होंने आगे लिखा है कि बहुत समय बाद अपने गृहग्राम कुरुदडीह पहुंचा। धान से लहलहाते खेतों, हरियाली की भीनी सुगंध और मेढ़ों ने पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। गांव के पुराने साथियों और सहकर्मियों से ख़ूब बातें भी हुईं।
याद आया कि किस तरह मेरे परिजनों ने 60 के दशक में गांव को सिंचित करने का बीड़ा उठाया था। कैसे सूखे के दौरान राहत कार्य करवाए थे।
उन्होंने गांव के युवाओं को ट्रैक्टर चलाने, उसे सुधारने से लेकर बिजली के उपकरण बनाने तक की ट्रेनिंग दे दी थी।
