त्यौहारी सीजन – लॉक डाउन में खरीदारी के लिए दो दिन की मिली छूट…..

रायपुर। लॉक डाउन बढ़ने के साथ ही राजधानी वासियों के लिए राहत की खबर है। जिला कलेक्टर ने दो दिन के लिए दुकान खोलने की छूट दी है। हालांकि जो दुकाने खोली जाएंगी उनका समय सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक ही रहेगा। याने की 4 घंटे के भीतर ही लोगों को खरीदारी करने की छूट दी गई है।

इन दुकानों को मिली छूट

किराना दुकानों को विक्रय, वितरण, भंडारण एवं परिवहन की अनुमति, किराना दुकानों के माध्यम से राखी एवं त्यौहार में उपयोग आने वाली अन्य वस्तुएं, खाद्य, मिठाई, मिष्ठान पदार्थ, दवा एवं चिकित्सा उपकरण समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की ई कॉमर्स की आपूर्ति की जा सकेगी। इसके अलावा पेट्स शॉप, एक्वेरियम सुबह 9 से 9:30 बजे तक एवं शाम 5 से 5:30 तक प्रतिबंध से मुक्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *