स्वास्थ्य विभाग ने हजारों पदों पर दी नियुक्ति की सहमति…….

रायपुर। एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के पद भरने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिवालय से संचालक को अलग-अलग योग्यता के आधार पर नियमित 2100 पद और 3449 संविदा पद भरने का निर्णय लिया है। नियमित पद में चिकित्सा अधिकारी 300 पद, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी 89 पद, स्टाफ नर्स 911 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 50 पद, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 750 पद शामिल हैं। स्वास्थ्य संचालक द्वारा मई महीने में इन रिक्त पदों को भरने लिए अनुमति मांगी गई थी।

बता दें कि रविवार यानी 26 जुलाई को जिसमें आंकड़ों सहित यह बताया गया था कि कोरोना के संक्रमण काल के दौरान लगातार छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण काल के दौरान प्रदेश में अब तक 306 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 83 डॉक्टर भी शामिल है। खबर में यह भी चिंता जताई गई थी कि अगर ऐसे ही डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित करते रहे तो मरीजों का इलाज कौन करेगा।

खबर के अगले ही दिन स्वास्थ्य सचिवालय ने स्वास्थ्य संचालक को पत्र भेजकर पदों को भर्ती के लिए अनुमति दे दी है। देर शाम स्वास्थ्य मंत्री ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा है कि कोरोना के संक्रमण काल के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो, व युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3349 पदों पर संविदा भर्ती करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *