थाने में जुआ खेलते आरोपी नीलका कोरोना पॉजिटिव …सभी पुलिसकर्मियों की होगी जांच…

प्रदेश के वनांचल क्षेत्र जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि परपा थाने में जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

वहीं, आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने के बाद परपा थाने को सील कर दिया गया है। साथ ही थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *