छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक मंत्रालय समेत विभागाध्यक्ष कार्यालय बंद

 छत्तीसगढ़। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवा रायपुर अटल नगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों सहित रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 6 अगस्त तक नही किया जाएगा। इस संबंध में सर्व संबंधित कार्यालयों को आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में 22 से 28 जुलाई तक मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन बंद रखने के निर्देश जारी किया गया था। कलेक्टर रायपुर द्वारा लॉक डाउन अवधि में वृद्धि किये जाने के फलस्वरूप इसे बढ़ाकर अब 6 अगस्त कर दिया गया है।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *