नींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के आसान तरीके

नींबू से हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्वों की पूर्ति होती है. ये पीएच लेवल को सही स्तर पर बनाए रखने में मदद पहुंचाता है. आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाने वजह से नींबू शरीर की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है. मगर सबसे बड़ी चिंता उसके जल्दी सूख जाने की होती है. लंबे समय बाद मन मुताबिक उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है.

अगर आप नींबू को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो मामूली तरकीब और चंद बातों का ध्यान रखना होगा. बाजार से नींबू खरीदते वक्त छिलके को जरूर टटोल लें. नींबू का छिलका जितना पतला और मुलायम होगा उससे जूस ज्यादा निकलने की संभावना होगी. पतले छिलके वाला नींबू का जूस कड़वा नहीं होता है. बाजार से नींबू लाने के बाद उसे अच्छी तरह साफ कर लें.

1. कागज या टिशू पेपर का इस्तेमाल करते हुए नींबू को एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए आपको बारी-बारी से हर नींबू को अलग-अलग कागज में लपेटना होगा. उसके बाद फ्रीज के बजाए किसी बर्तन में रखें.

2. प्लास्टिक के डिब्बे में नींबू को एक साथ रखकर RO का पानी डालें. पानी में नींबू पूरी तरह डूबे होने चाहिए. फिर ढक्कन को बंद कर फ्रीज में रख दें. हर पांच दिनों बाद इसका पानी बदलते रहें. इस विधि से नींबू को करीब 20-25 दिनों तक तरोताजा रखा जा सकता है.

3. नीबूं को सुरक्षित स्टोर करने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नींबू पर नारियल तेल का लेप लगाकर किसी जार में रख दें. फिर जार को बिना ढंके फ्रीज में रख 15 दिनों बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

4. नींबू को दो भागों में काटकर जूस निकाल लें. उसके बाद आइस ट्रे में रखकर फ्रीज में जमने के लिए छोड़ दें. उसमें थोड़ा नमक और चीनी मिलाना बिल्कुल न भूलें. इस तरकीब से नींबू के कड़वेपन को दूर किया जा सकता है. लंबे समय बाद नींबू के जूस को आप पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा उससे शिकंजी भी बनाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *