छत्तीसगढ़ में 230 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़/रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जिसमे रायपुर से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर-बस्तर व बलौदाबाजार से 4, बिलासपुर से 3, जांजगीर से 2 और दंतेवाड़ा-सरगुजा-सूरजपुर-कांकेर-गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। बुलेटिन के अनुसार आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 है।

Image
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *