पैसों के लालाच में मां की हत्या…बेटे ने बेहरमी से उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

जांजगीर-चाम्पा। रुपयों के लालाच में मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने 4 लाख मुआवजा पाने के लिए अपने ही मां की बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात का खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

यह मामला जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने खोखरी गांव की है। आरोपी बेटे का नाम शिवप्रसाद रोहिदास है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि बेटे ने मां की जिस वजह से हत्या की है, वह भी हैरान करने वाला है। आरोपी बेटे ने पैसे के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया है। दरसअल आरोपी ने मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को जला दिया। आरोपी बेटे ने आकस्मिक मृत्यु का रूप की नीयत से इस तरह वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *