छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबरें अफवाह, 6 अगस्त तक ही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वायरल हो रही 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबरें अफवाह है। सरकार ने इसका स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। सोशल मीडिया में 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबरें वायरल हो रही थी। जिसके बाद सरकार ने स्पष्टीकरण जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़ में केवल 6 अगस्त तक ही लॉकडाउन का आदेश जारी है।

दरअसल सोशल मीडिया में एक आदेश जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।  आदेश में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही जा रही है।

जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल उस पोस्ट के आधार पर कई जगहों पर ये खबरें पोस्ट कर दी गई कि 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। सरकार ने इसका खंडन कर लॉकडाउन का आदेश 6 अगस्त तक ही होना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *