रक्षाबंधन तक दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग

रायपुर। ईद-रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन की अनुमति पर मिठाई दुकानों को खोलने का आज आखिरी दिन रहा। इस दौरान राजधानी रायपुर की दुकानों में मिठाई लेने लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। सुबह होते ही लोग मिठाई लेने बाजारों में पहुंचे। सभी मिठाई दुकानों पर पहले दिन के मुकाबले आज आखिरी दिन खूब चहल पहल दिखी।

त्यौहार की जरुरत को देखते हुए हर तरह की मिठाई, चॉकलेट्स, ड्राय फ्रूटस, कुकीस और स्वीट गिफ्ट की जबरदस्त डिमांड रही, समय कम होने के चलते कई ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा, वहीं दुकानदारों में बड़ी मात्रा में मिठाई बच जाने के कारण निराशा रही, जो समय कम रहने की वजह से बिक नहीं पाई है।

दुकानदारों- ग्राहकों ने भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन तक दुकानों के खोलने की मांग की है। ग्राहकों ने कहा कि राखी त्यौहार को दो दिन बाकि है, वहीं दुकान खुलने का समय कम होने की वजह से कई लोग मिठाई नहीं खरीद पाए हैं। इसी तरह दुकानदारों का कहना है कि त्यौहार को देखते हुए ज्यादा मात्रा में मिठाईयां तैयार की गई थीं, लेकिन समय कम होने के चलते अच्छी खासी डिमांड होने के बावजूद सारी मिठाइयां नहीं बिक पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *