बच्चे के गले में चाकू टिकाकर 10 लाख की लूट, सोने-चांदी के साथ नगदी ले उड़े 2 बदमाश

राजिम, छत्तीसगढ़। राजिम के आमापारा इलाके में 2 अज्ञात बदमाशों ने 10 लाख की लूट को अंजाम दिया है।

लूट में सोने-चांदी और नगदी शामिल है। बताया जा रहा है बच्चे के गले पर चाकू टिकाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी है।
सभी चौक चौराहों पर पुलिस कड़ाई चेकिंग शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *