2 अगस्त को रिलीज़ होगा, ‘अरविंद नायक’ का गाना “गोंदा के फूल म”।

छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन दिनों लॉकडाउन के चलते भले ही फिल्मों की शूटिंग रूकी हुई है, लेकिन एक के बाद एक लगातार वीडियो सांग यू-ट्यूब चैनल पर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग क्रिएटिव विज़न प्रेजेंट्स ‘गोंदा के फूल म’ 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ये सांग यूट्यूब के क्रिएटिव विजऩ चैनल पर रिलीज़ होगी। इसके गायक अरविंद नायक हैं और छालीवुड गाने को नए अन्दाज़ में दिखाने का प्रयास रायपुर के गिटारिस्ट एवं गायक अरविन्द नायक द्वारा किया गया है इस गाने को म्यूज़िक कंपोज़र विवेक शर्मा ने संगीत से सजाया है वहीं डान्स कोरियाग्राफर और डीओपी संजू तांडी ने डायरेक्शन की है इसके निर्माता दिग्विजय वर्मा एवं सह निर्माता भारती नायक है। 02 अगस्त को यूट्यूब के क्रिएटिव विज़न चैंनल पर रिलीज़ हो रहा है पद्मश्री अनुज शर्मा ने अरविन्द नायक, विवेक शर्मा, संजू तांडी सहित पूरी टीम को विशेष बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *