शहर के दो रईसों की शादी में 250 बाराती बने मेहमान…. दुल्हा-दुल्हन परिवार के 48 लोग मिले कोरोना पॉजेटिव

रायपुर 1 अगस्त 2020। कोरोना के कहर के बीच भी लोग शादी का जश्न मनाना नहीं छोड़ रहे हैं। रईसजादों ने तो शादी के लिए 20 लोगों के तय नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। इस बार मामला भोपाल का है, जहां राजधानी के दो रईस परिवारों ने बेटे-बेटियों की शादी के लिए 250 बारातियों ने शादी की जमकर ठुमके लगाये। जुलाई के आखिरी सप्ताह में हुई शादी के बाद पिछले 1-2 दिनों में कई बरातियों की तबीयत बिगड़ने लगी।

जब टेस्ट कराया गया तो 250 में से 48 परिवार कोरोना पॉजेटिव पाया गये। जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें ज्यादातर दोनों परिवार के हैं। दुल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अभी और भी लोगं का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इधर दो परिवार के 48 लोगों के संक्रमित होने के बाद जैन नगर, लालघाटी, ग्रीन वुड्स कोलोना, जानकी नगर, सरस्वती नगर, जवाहर चौक, आदित्य एवेन्यू इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

ये शादी एक मंदिर में हुई थी, लेकिन इसका रिस्पेशन एमपी नगर और श्यामला हिल्स के दो बड़े-बड़े होटलों में हुआ था। आपको बता दें कि शादी के नाम पर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई जगहों से इस तरह सी शिकायतें आती रही है। पटना में तो एक दुल्हे की मौत भी हो चुकी है। वहीं बिहार में 100 से ज्यादा एक शादी समारोह की वजह से संक्रमित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *