धमतरी में 67 साल के वृद्ध ने बड़े भाई को गला दबाकर मार डाला, दोनों के बीच जमीन को लेकर था विवाद

छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार देर रात 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। वारदात में आरोपी की पत्नी और बहू ने भी साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कोलियरी गांव निवासी ज्ञानू साहू (70) का अपने छोटे भाई मेघनाथ साहू (67) के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में मेघनाथ के घर की चौखट पर हो रहे इस झगड़े में उसकी पत्नी रुपई साहू और बहू दुलेश साहू भी आ गए।

वृद्ध का बहू और पत्नी ने पकड़े हाथ-पैर
आरोप है कि तीनों ने मिलकर ज्ञानू साहू को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दुलेश साहू व रुपई साहू ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और मेघनाथ ने अपने भाई का गला दबा दिया। शोर सुनकर ज्ञानू का बेटा नंदलाल छुड़ाने पहुंचा। पिता की हालत देख गांव के ही डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। उसने जांच के बाद ज्ञानू को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *