चंद घंटों बाद भूमि पूजन की शुभ घड़ी………

हनुमानगढ़ी में योगगुरु रामदेव ने पूजा अर्चना की. रामदेव ने कहा कि भारत में जो भी सांस्कृतिक अतिक्रमण हुआ है, अब उसका अंत होगा. मुझे विश्वास है कि राम मंदिर के साथ राम राज्य भी आएगा, देश में शिक्षा-सामाजिक व्यवस्था में न्याय स्थापित होगा. सौभाग्य है कि देश का पीएम अयोध्या आ रहा है और खुद को हिन्दू कहने पर गौरव करता है. बहुसंख्यकों को भी आत्मसम्मान से जीने का सूत्रपात हुआ है, अपने धर्म के प्रति निष्ठा ही सेक्युलेरिज्म की निशानी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम…•    9:35 AM: दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे.
•    10:35 AM: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
•    10:40 AM: हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना.
•    11:30 AM: अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपेड पर आगमन.
•    11:40 AM: हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन
•    12:00 PM: राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन
•    12:15 PM: राम मंदिर प्रांगण में पौधारोपण
•    12:30 PM: भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू
•    12:40 PM: राम मंदिर का शिलान्यास
•    1:10 PM: राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक
•    2:05 PM: साकेत हेलिपेड के लिए रवाना
•    2:20 PM: लखनऊ के लिए रवाना.

प्रशासन ने अयोध्या के सभी एंट्री पॉइंट सील कर दिए हैं. किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *