रायपुर सेंट्रल जेल में 16 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव

रायपुर. सेंट्रल जेल रायपुर में 16 कैदी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है। मंगलवार रात सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सभी कैदी प्राइमरी कांटेक्ट वाले है और जेल प्रहरी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। आपको बता दे की कल रायपुर में 156 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। कल पुरे प्रदेश में कोरोना के 373 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *