1 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़े गए दो तस्कर, ओडिशा से लेकर आ रहे थे नशे का सामान

पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। ये पिछले काफी दिनों से गांजा तस्करी का काम कर रहे थे। इनके पास से 1 लाख 10 हजार रुपए का गांजा भी मिला है। नशे का ये अवैध सामान आरोपी ओडिशा से लेकर आ रहे थे। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली थी। इसके बाद टीम ने जांच बढ़ा दी। एक ट्रक को रोका गया था तो गांजे की इस तस्करी का खुलासा हुआ।

असल में यह ट्रक ओडिशा के रास्ते से आ रहा था। आरोपियों ने ट्रक में अदरक लाद रखे थे। जब पुलिस को पूछताछ में शक हुआ तो ट्रक की तलाशी ली गई। अदरक के नीचे पैकेट में गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में मध्यप्रदेश के दतिया में रहने वाले नीरज कुमार और विनोद रावत शामिल हैं। इनके ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक के मालिक से भी पूछताछ कर इस गांजा तस्करी के असली रैकेट तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *