सीबीआई ने दर्ज की रिया चक्रवर्ती और परिवार के खिलाफ एफआईआर…..

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आज सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि जांच एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस के संपर्क में है।

जांच अधिकारी बिहार लौटे
वहीं मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए हैं। लौटने के बाद सभी ने आईजीपी के दफ्तर में रिपोर्ट किया। वहीं माना जा रहा है कि गुरुवार को सीबीआई की टीम गुरुवार बिहार पुलिस से इस मामले से जुड़ी डिटेल ले सकती है। दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय में दिशा सालियान और सुशांत मामले के आपस में जुड़े होने को लेकर याचिका दाखिल की गई है।
मुंबई से वापस लौटे बिहार पुलिस के चार अधिकारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए हैं। वहीं आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी अब भी मुंबई में क्वारंटीन में हैं। लौटने के बाद सभी ने आईजीपी के दफ्तर में रिपोर्ट किया।

वहां काम करना था मुश्किल
वापस लौटे अधिकारियों का कहा है कि वहां काम करना मुश्किल था। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिला जिससे कि हम काम कर पाए। हमें जांच में जो जानकारी मिली है वो सीबीआई जांच के लिए अहम साबित होगी। मुंबई गई इस टीम में पुलिस अधिकारी कैसर, मनोरंजन भारती, निशांत और दुर्गेश शामिल थे। उन्होंने कहा कि अब जांच सीबीआई के पास है इसलिए जांच के बारे में ज्यादा बताना संभव नहीं है। हमसे जितना हो सकता था हमने उतने की जांच की है। सीनियर का आदेश मिलने के बाद हम पटना लौट आए।

ईडी के दफ्तर पहुंचे सैमुअल मिरांडा
सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने कल भी उनसे पूछताछ की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *