छत्तीसगढ़। रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। आज एक ही दिन में सेंट्रल जेल से 41 कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। जेल में मिले कोरोना पॉजेटिव मरीजों में 39 कैदी हैं, जबकि 2 ट्रेनी असिस्टेंट जेलर शामिल हैं। राजधानी के जेल में 41 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद अब राजधानी में हड़कंप मच गया है। बता दें कि प्रदेश में आज शाम तक 100 से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है. जिसमे रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर और महासमुंद से मिले है.
रायपुर सेंट्रल जेल में 2 ट्रेनी जेलर और 39 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव
